Jumping Triangle एक सुपर मजेदार खेल है, जिसमे आपको एक कूदते हुए त्रिकोण को विभिन्न अड़चन पर से ले जाना है और नए स्तर अनलॉक करना है। लेकिन, आप कितना दूर जा सकते हैं?
Jumping Triangle का गेमप्ले बहुत सरल है: आपको जिस दिशा में त्रिकोण ले जाना है, उस दिशा में स्क्रीन स्पर्श करना है। यदि आपको एक बड़ा छलांग मारना है, तो स्क्रीन पर स्पर्श बरक़रार रखें। मुश्किल बात यह है कि त्रिकोण कूदे बगैर नहीं रहता है, इसलिए खेल में सफलता प्राप्त करने के लिए आपको सावधानी से चलना है, और त्रिकोण के चलन और आपके लक्ष्य की ओर चलने का संयोजन करना है।
खेलते हुए, आपको जितना हो सके स्टार प्राप्त करना है ताकि आप अगले स्तर की ओर आगे बढ़ सकें। किसी भी कीमत पर आपको काले अड़चन को टालना है। यदि आप ने एक का भी स्पर्श किया तो, आप हजार टुकड़े हो जाते हैं, और आपको खेल से अलविदा कहना पड़ता है। शुरुआत में, खेल एक असली चुनौती है। लेकिन थोड़ा अभ्यास के बाद, आप एक माहिर जैसे खेल सकते हैं, जिसके लिए ज्यादा समय नहीं लगता है। बाद में, आगे बढ़ना नामुमकिन होने तक खेल सकते हैं और इस बीच आपकी तकनीक सुधार सकते हैं।
Jumping Triangle एक नशीलेदार और मजेदार खेल है, इसका डिज़ाइन बहुत कूल है जोकि आपको रोमांचित करता है। लेकिन, वास्तव में, आखिरकार असली चुनौती तो खेल बंद करने में होती है।
कॉमेंट्स
Jumping Triangle के बारे में अभी तक कोई राय नहीं है। पहले व्यक्ति बनो! टिप्पणी